राजीव गांधी की 77वीं जयंती आज, राहुल गांधी ने पिता को याद किया, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज जन्मदिवस है। आज उनकी 77वीं जयंती है। इस मौके पूरा देश पूर्व उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी ने वीर भूमि जाकर पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Shri @RahulGandhi offers floral tributes at Vir Bhumi on Shri Rajiv Gandhi ji's birth anniversary. #RememberingRajivGandhi pic.twitter.com/IaI8vKoWB9
— Congress (@INCIndia) August 20, 2021
इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता लाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।
Delhi | Congress leaders Ghulam Nabi Azad and Adhir Ranjan Chowdhury pay tribute to former prime minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary today pic.twitter.com/WApOhaVLb2
— ANI (@ANI) August 20, 2021
राहुल ने अपने फेसबुक पोस्ट में राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए लिखा, ‘धर्मनिरपेक्ष (Secular) भारत ही जीवित रह सकता है।’
कांग्रेस ने ट्वीट कर अपने पूर्व नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी हैं।
Rajiv Ji envisioned an India that thrived in the 21st century; completely free of the shackles of poverty & embracing the technological revolution.
He set the foundations for that India, it is our duty to carry it forward. #RememberingRajivGandhi pic.twitter.com/qgHrCH80RN— Congress (@INCIndia) August 20, 2021
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन।
Tributes to our former PM Shri Rajiv Gandhi Ji on his birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2021
भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दिन सेवा और सद्भाव का कार्य करते हैं। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, रन फॉर नेशन रक्तदान शिविर का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।
आपको बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वो राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें राजनीति में आना पड़ा। वह सिर्फ पायलट के तौर पर ही अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते थे। संजय गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी ने राजनीति में कदम रखा था। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनकी मां की हत्या के बाद राजीव देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी महज 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री। इसके बाद हुए चुनाव में उनकी अगुवाई में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी, जिसका फायदा आज भी देश के लोग उठा रह हैं। अपने एक ही कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे काम किए जिसके लिए देश आज भी उन्हें याद करता है।
राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 की रात वह तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे तो मंच की ओर आती एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। जैसे ही महिला हमलावर ने उन्हें माला पहनाई और पैर छूने के लिए झुकी उसने अपने कमर पर बंधे बम का बटन दबा दिया। इस धमाके में राजीव गांधी की दर्दनाक मौत हो गई।