September 22, 2024

2022 के चुनावों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, यूपी की जनता दिलाएगी 400 सीट

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीत सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा का मकसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को हटाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘फर्जी बाबा को जल्द ही हटा दिया जाएगा।’ समाजवादी पार्टी लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ भी हमला बोला, जिसमें आठ लोग मारे गए थे। इनमें चार किसान थे।

लखीमपुर खीरी में किसानों ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के काफिले में एक वाहन ने विरोध प्रदर्शन के बाद लौट रहे किसानों को कुचल दिया, जिसमें चार की मौत हो गई। मंत्री और उनके बेटे ने बार-बार इन आरोपों का खंडन किया है। हालांकि, आशीष मिश्रा को बाद में राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने आगे दावा किया कि इस सरकार में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है, भ्रष्टाचार बढ़ा है, अपराध बढ़े हैं, कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। हम किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में ‘विजय रथ यात्रा’ पर हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। 2017 के चुनावों में, भाजपा ने 403 सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 39.67 फीसदी वोट शेयर हासिल किया। समाजवादी पार्टी को 47 सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com