September 22, 2024

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में आए 22,775 नए मामले, ओमिक्रॉन केस भी 1,400 के पार

केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,775 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 1431 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,45,16,24,150 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 58,11,487 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में एक लाख के पार पहुंचते हुए 1,04,781 हो गया है। कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में 0.30% है

रिकवरी दर वर्तमान में 98.32% है। पिछले 24 घंटों में 8,949 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 3,42,75,312 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में 11,10,855 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है, जबकि अब तक कुल 67.89 करोड़ टेस्ट किए गए हैं।

चिंता का यह प्रकार जो पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, अब वह देश के 23 राज्यों में फैल गया है।

454 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 351 मामलों के साथ दिल्ली है। हालांकि 1431 में से 488 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com