September 22, 2024

बंगाल में भाजपा को झटका! केंद्रीय मंत्री ने उठाया बड़ा कदम, पार्टी नेतृत्व से पूछे सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देते हुए केंद्रीय मंत्री और मतुआ समुदाय के प्रमुख सदस्य शांतनु ठाकुर ने पार्टी के सभी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ठाकुर ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए पत्रकारों से कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य के भाजपा नेतृत्व को नहीं लगता कि संगठन के भीतर हमारी (मतुआ) कोई अहम भूमिका है।”

ठाकुर ने यह भी कहा कि क्या भाजपा की राज्य इकाई में अब उनका कोई महत्व है। ठाकुर ने कुछ और कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने पीटीआई के फोन कॉल का उत्तर नहीं दिया।

बता दें कि वह अखिल भारतीय मतुआ महासंघ के संघ अधिपति हैं। बनगांव के सांसद ने कुछ दिन पहले मतुआ समुदाय के कुछ विधायकों को भाजपा की पुनर्गठित राज्य और जिला समितियों में सम्मिलित नहीं किए जाने पर आपत्ति जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने तब कहा था कि वह पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “हम शांतनु ठाकुर के साथ किसी भी गलतफहमी को दूर कर लेंगे। वह भाजपा परिवार का पूरी तरह हिस्सा हैं।”

वहीं इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी लाभ के लिए मतुआ समुदाय का उपयोग किया है। उन्होंने कहा, “मगर उसे (भाजपा) उनके वास्तविक विकास की चिंता नहीं है। अब यह साफ हो गया है।”

एक हफ्ते पहले भाजपा के पांच विधायकों – मुकुटमोनी अधिकारी, सुब्रत ठाकुर, अंबिका रॉय, अशोक कीर्तनिया और असीम सरकार ने राज्य पार्टी समिति से नाराजगी व्यक्त की थी और भगवा पार्टी के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया था।

अधिकारी ने कहा था कि नवगठित भाजपा राज्य समिति से उनके क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, अंबिका रॉय ने भाजपा छोड़ने के दो दिन बाद 27 दिसंबर को भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था कि वह पार्टी के साथ किसी भी मतभेद को सुलझा लेंगे।

राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा ने राज्य चुनाव से पहले समुदाय को लुभाया था और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 की बांग्लादेश यात्रा के दौरान संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर के पैतृक गांव ओरकंडी का भी दौरा किया था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com