September 21, 2024

भारत में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए एक लाख से इतने ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 3007 तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,49,66,81,156 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 94,47,056 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में दो लाख के पार पहुंचते हुए 3,71,363 हो गया है। कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से बढ़कर 1.5% हो गई है।

रिकवरी दर वर्तमान में 97.57% है। पिछले 24 घंटों में 30,836 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 34,37,1845 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 15,13,377 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

876 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 465 मामलों के साथ दिल्ली है। हालांकि 3007 में से 1,199 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com