September 22, 2024

श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355 वां प्रकाश पर्व (Prakash Parva) है। कोरोना संकट के बीच लोग एहतियात के बीच प्रकाश पर्व मना रहे हैं।  गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को वीकेंड कर्फ्यू होने के बावजूद इसकी अनुमति देने का निर्देश जारी कर दिया है। बगैर मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

आपको बता दें कि प्रकाश प्रर्व पर गुरू गोबिंद सिंह का जन्मदिवस पूरे देश में ही नही विदेशों में भी सिख धर्मावलंबियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारों में भव्य कार्यक्रम सहित गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है।

गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित करते हुए गुरु परंपरा को खत्म किया था। इसके लिए उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरू गोबिंद सिंह एक संत के साथ ही धर्मरक्षक, महान कर्मप्रेणता और वीर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com