September 22, 2024

 27 जनवरी को पर्चा दाखिल करेंगे सीएम धामी और मदन कौशिक

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस-बीजेपी सहित सभी पार्टियां प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। उम्मीदवारों ने नामांकन भरने शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीएम धामी भी नामांकन प्रकिया से जुड गए है। 27 जनवरी को सीएम धामी खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से नामांकन करेंगे। चुनाव प्रभारी ने सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी कार्यालय से चुनाव चिन्ह सौंपा है।

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा ने प्रदेश में जिन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, उन्हें सिंबल वितरित करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी का चुनाव चिन्ह देकर औपचारिकता पूरी की। साथ ही चुनाव में जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी एक बार फिर से उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा की 70 में से 59 सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी मोर्चे पर जुट गए हैं। शनिवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव अभियान की समीक्षा की। माना जा रहा कि इस दौरान उन्होंने विभिन्न सीटों पर उभरे असंतोष के सुरों को थामने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा भी लिया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com