September 22, 2024

पिछले 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 30,615 नए मामले, 514 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से पैदा हुई तीसरी लहर धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन अभी भी मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार को 30,615 नए कोविड-19 संक्रमण की सूचना दी, जो कल की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में 514 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 304 लोगों की जान गई है। देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 5,09,872 हो गई है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में चार लाख से कम होते हुए 370240 हो गया है, जिसके साथ ही कुल मामलों की सक्रिय दर में भी कमी देखने को मिली है और यह लंबे समय बाद यह 1 फीसदी से नीचे गिरते हुए 0.87% हुआ है। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 2.45% तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,73,86,81,675 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 41,54,476 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

देश में रिकवरी दर वर्तमान में 97.94% है। पिछले 24 घंटों में 82,988 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 4,18,43,446 हो गई है।

देखें किस राज्य में कितने मामले:

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
Death During Day
(a)
Death Reconciled
(b)
Total (a+b)
1 Andaman and Nicobar Islands 117  10 9735  10 129
2 Andhra Pradesh 14726  4203 2283788  4636 14698  1 1
3 Arunachal Pradesh 539  90 63233  152 294
4 Assam 3639  207 713444  400 6610  5 5
5 Bihar 1224  51 815574  149 12252  1 1
6 Chandigarh 558  65 89658  95 1153  1 1
7 Chhattisgarh 6394  1515 1126439  2081 14011  5 5
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 28  2 11398  2 4
9 Delhi 3416  510 1822414  1092 26076  4 4
10 Goa 2141  192 238287  221 3774  1 1
11 Gujarat 12667  1544 1192841  2570 10822  14 14
12 Haryana 5847  727 957934  1472 10492  6 6
13 Himachal Pradesh 3416  392 273149  771 4083
14 Jammu and Kashmir 4903  563 441368  808 4745
15 Jharkhand 1478  142 426622  298 5315  1 1
16 Karnataka 31249  4482 3857323  6025 39665  25 25
17 Kerala*** 145158  15946 6208837  24757 62377  117 61 178
18 Ladakh 522  15 26787  73 227  1 1
19 Lakshadweep 91  7 11188  5 52
20 Madhya Pradesh 16929  2799 1000025  4555 10697  4 4
21 Maharashtra 40422  9454 7661077  11408 143416  12 12
22 Manipur 2209  60 131637  151 2084  1 1
23 Meghalaya 716  35 90737  59 1563  1 1
24 Mizoram 11878  33 186504  1988 637  1 1
25 Nagaland 434  31 34049  70 752
26 Odisha 9421  1117 1259796  1956 8904  20 20
27 Puducherry 1029  268 162308  319 1958  1 1
28 Punjab 3480  486 734768  769 17610  14 14
29 Rajasthan 18982  2082 1238434  3178 9469  6 6
30 Sikkim 349  64 38169  76 439  1 1
31 Tamil Nadu 35951  5748 3364013  7365 37932  17 17
32 Telangana 9908  1773 770047  2387 4107
33 Tripura 151  6 99733  15 919
34 Uttarakhand 7584  70 418531  89 7653  2 2
35 Uttar Pradesh 13945  269 2022056  1501 23399  1 1
36 West Bengal 11626  1017 1978555  1314 21040  23 23
Total# 423127  55755 41760458   82817 509358  286  61  347


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com