September 23, 2024

पंजाब के सीएम चन्नी पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, ‘भईयों’ वाले बयान पर बोलीं- ‘मजाक उड़ाना बंद करो’

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हाल ही में दिए एक बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा व अरंविद केजरीवाल के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उन्हें खरीखोटी सुनाई। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि यूपी, बिहार के लोग भी भारतीय हैं, उनका मजाक उड़ाना बंद करो। बता दें कि पंजाब में चुनाव से कुछ दिन पहले, सीएम चन्नी ने एक बयान में कहा था, ‘यूपी, बिहार के भईयों को पंजाब में प्रवेश न करने दें’। वहीं, जब उन्होंने यह टिप्पणी की, तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनके साथ थी और उन्हें मुस्कुराते व तालियां बजाते हुए देखा गया।

इससे पहले भाजपा ने चन्नी पर पलटवार करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी के लोगों का अपमान किया है जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वह भी भईयां हैं।’

बता दें कि क्या था पूरा बयान?


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com