September 22, 2024

पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं यूक्रेन के पीएम डेनिस शिमहल

यूक्रेन और रूस के बीच विवाद अब युद्ध की तरफ बढ़ गया है। रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने आधी रात को यूक्रेन को तीन हिस्सों में तोड़ते हुए डोनेस्टक और लुहान्सक को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी। इसके साथ ही उन्होंने इन देशों की रक्षा के लिए रूसी सेना को वहां भेजने का आदेश भी जारी कर दिया है। इसी घटना को लेकर अब यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिमहल हर हाल में पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं।

बुधवार को होगी यूक्रेन संकट पर UNGA की बैठक

यूक्रेन मुद्दे पर हुई UNSC की आज की बैठक बेनजीता खत्म हो गई। इस बैठक में किसी बड़े एक्शन का ऐलान नहीं हुआ, लेकिन अमेरिका और उसके मित्र देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। हालांकि यहां पर भारत ने साफ कर दिया है कि युद्ध समस्या का हल नहीं और बातचीत से मसला सुलझाएं। इसके साथ ही भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का भी आह्वान किया।

यूक्रेन को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने रूस के कदम का विरोध किया है। उसने कहा कि यूक्रेन की जमीन से रूस को हटना चाहिए और यूक्रेन के दो राज्यों को मान्यता देना गलत है।

पुतिन ने कहा, हम डरने वाले नहीं

यूक्रेन के बंटवारे के बाद प्रतिबंध की धमकी झेल रहे पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन कम्यूनिस्ट परंपरा से आजादी चाहता है, तो हम बताएंगे कि आजादी क्या होती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ये कहने की पर्याप्त वजह है कि यूक्रेन का निर्माण लेनिन ने किया, डोनेत्स्क के बारे में भी दस्तावेज हैं। वे लेनिन की प्रतिमा गिरा रहे हैं और इसे डि-कम्युनाइजेशन कह रहे हैं। हम खुश हैं, लेकिन आधे में मत रुकिएगा। हम आपको दिखाने के लिए तैयार हैं कि यूक्रेन के लिए डि-कम्युनाइजेशन का असली मतलब क्या है।

विश्वयुद्ध ना हो इसके उपाय ?
1-
 पुतिन अपने फैसले से पीछे हट जाएं
2- अमेरिका बातचीत से पुतिन को मना ले
3- क्रीमिया की तरह यूक्रेन डोनास्क और लुहान्स्क को भूल जाए
4- अमेरिका गारंटी दे कि यूक्रेन NATO देश नहीं बनेगा
5- यूक्रेन भी गारंटी दे कि वो NATO के साथ नहीं रहेगा


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com