September 22, 2024

रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1800 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी धड़ाम

यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के ऐलान से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रूस की यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की खबर से एशियाई शेयर बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजर में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है।

सेंसेक्स 1814 अंक गिरावट के साथ 55,418 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 55,375 अंक तक नीचे गया। सुबह साढ़े नौ बजे यह 1399.62 अंक यानी 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ 55,832.44 अंक पर था। एनएसई का निफ्टी भी 367.35 अंक यानी 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 16695.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर हैं। टाटा स्टील को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में इसमें 3.81 फीसदी तक गिरावट आई। बीएसई पर 2,578 शेयरों में गिरावट आई है जबकि केवल 270 शेयरों में तेजी दिख रही है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com