September 22, 2024

DPIIT पोस्ट बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री मोदी बोले- पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का होगा बेहतर उपयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने आज डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम गति शक्ति योजना समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट ने 21वीं सदी के भारत के विकास की गति शक्ति निर्धारित कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विकास की ये दिशा हमारी अर्थव्यवस्था के सामर्थ्य में असाधारण वृद्धि करेगी। इससे रोजगार की अनेक संभावनाएं बनेगी।

प्रधानमनंत्री ने आगे कहा कि पीएम गति शक्ति समन्वित तरीके से ढांचागत योजना, क्रियान्वयन और निगरानी का काम करेंगी। पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा। आज जिस बड़े पैमाने हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम कर रही है उसमें पीएम गति शक्ति बहुत बड़ी आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का बहुत बड़ा गुणक प्रभाव होता है ये ईज ऑफ लिविंग के साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुधारता है। इससे सभी सेक्टर की आर्थिक उत्पादकता को शक्ति मिलती है। आज जब देश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को अभूतपूर्व गति दे रहा है उससे आर्थिक गतिविधि और रोजगार बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने टेक्नोलाजी पर जोर देते हुए कहा, ‘पीएम गति शक्ति में टेक्नोलाजी की अहम भूमिका होगी। हमें गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के ऐसे तरीके खोजने होंगे जो न केवल लागत प्रभावी हों बल्कि आपदा प्रतिरोधी भी हों।’ उन्होंने बताया कि  पीएम गति शक्ति मास्टरप्लान में डेटा प्लान की 400 से अधिक परतें हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com