September 22, 2024

बड़ी खबरः सीएम धामी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, अब प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा धन सिंह के हवाले

देहरादून। उत्तराखंड में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा 21 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभाग मिले है। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल की बात करें तो उन्हें 5 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।

गृह विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास ही रखा है। इसके अलावा राजस्व, सूचना, पेयजल, आयुष, आबकारी, आपदा प्रबंधन और नागारिक उड्डयन जैसे विभाग अपने पास रखे है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पूर्व की सरकार की तरह लोक निर्माण विभाग, पर्यटक, संस्कृति, पंचायती राज और सिंचाई विभाग की जिम्मेदार दी है।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल इस सरकार में पहली बार मंत्री बने है। उन्हें वित्त, शहरी विकास, संसदीय कार्य, पुनगर्ठन और जनगणन मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग की अहम जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा उन्हें बेसिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है।

सुबोध उनियाल को वन, भाषा तकनीकी शिक्षा समेत चार विभाग, गणेश जोशी को कृषि एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com