September 22, 2024

नहीं थम रही महंगाई की मार, जानें आज पेट्रोल-डीजल के कितने बढ़े दाम

आम लोगों को आज फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। गुरुवार (31 मार्च) को एकबार फिर तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। इस तरह पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़तरी हुई है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह नौ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत  6.40 रुपये  तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इससे पहले बुधवार 30 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के रेट्स में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पर पेट्रोल 116.72 रुपये में पहुंच गया है, जबकि डीजल 100.94 रुपये का हो गया है।

कोलकाता में पेट्रोल पर 83 पैसे और डीजल पर 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 111.35 रुपये और डीजल के रेट्स बढ़कर 96.22 रुपये हो गए हैं। चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल पर 76 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद पेट्रोल 107.45 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है. वहीं, डीजल 97.52 रुपये में बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर           डीजल    पेट्रोल

दिल्ली         93.07     101.81

मुंबई         100.94     116.72

कोलकाता     96.22      111.35

चेन्नई             97.52     107.45

गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।

इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भा

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com