September 22, 2024

मंत्रियों के साथ दिल्ली दौरे पर सीएम भगवंत मान, किया स्कूल का भ्रमण, केजरीवाल सिखाएंगे गवर्नमेंट मॉडल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कालकाजी के डॉ। बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया। अपने दो दिन के दौरे में भगवंत मान दिल्ली के स्कूलों ओर अस्पतालों में जाकर दिल्ली सरकार का मॉर्डल समझने की कोशिश करेंगे। भगवंत मान के साथ पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों की टीम भी दिल्ली आई है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद पंजाब के अपने समकक्ष को बताएंगे कि कैसे उन्होंने पिछले सात सालों में दिल्ली की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा है। साथ ही दोनों सरकारों को एक-दूसरे की अच्छी नीतियों से सिखने की जरुरत हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता की भलाई के लिए कार्य कर पाए।

स्कूल का दौरा करने के बाद मान ने कहा कि यह अगले स्तर की शिक्षा है। कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते, उसे सरकारी स्कूलों ने लागू कर दिया है। डिजिटल शिक्षा हो रही है। बड़ी कंपनियों का सहयोग है। मैंने अमेरिका-कनाडा में ऐसे स्कूल देखे हैं लेकिन भारत में नहीं।

मान ने आगे कहा कि मैंने यहां कई छात्रों से बात की कि वे पहले कहां पढ़ते थे। उन्होंने यहां दाखिला लेने के लिए बड़े निजी स्कूलों को छोड़ दिया। उनका कहना है कि यहां सुविधाएं ज्यादा हैं। इन छात्रों के पास नए विचार हैं।।। यह शानदार है।

भगवंत मान के दिल्ली दौरे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने निशान साधा है। सिद्धू ने कहा कि ये दौरा पंजाब के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए  है। दौरा सिर्फ फोटो सेशन के लिए हो रहा है और पैसों की बर्बादी है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com