September 22, 2024

असम में बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, 26 जिलों के 4 लाख अधिक लोग प्रभावित

असम में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। आफत की इस बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं कई इलाकों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे भारी तबाही मची है। फिलहाल असम के 26 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 4 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले दीमा हसाओ, कछार, चराईदेव, दरांग, धेमाजी और डिब्रूगढ़ हैं। बाढ़ की वजह से कई इलाके जलमग्न हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। बाढ़ के कारण कई गांवों का मुख्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

भूस्खलन और जलभराव के कारण बराक घाटी, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम के लिए रेल संपर्क टूट गया है। रेलवे लाइन को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

आलम ये है कि राज्य में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में फसलों तबाह हो गई हैं। बाढ़ में फसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड रही है। सेना को भी राहत और बचाव में लगाया गया है। राज्‍य में सेना, वायु सेना, पुलिस और एनजीओ राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com