September 22, 2024

पंजाब के मनसा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात

पंजाब पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से, मनसा में उनके गांव मूसा में मुलाकात की। 29 मई की शाम पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए हत्या पर दुख जताते हुए कहा था- ”होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामलि हुए थे सिद्धू मूसेवाला 

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा, हालांकि आप नेता डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी थी।

राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com