September 22, 2024

धार्मिक टिप्पणी से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई लोगों पर दर्ज की FIR, ओवैसी सहित ये नाम हैं शामिल

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर युनिट ने धार्मिक टिप्पणी से जुड़े मामलों में FIR दर्ज की है। इसमें अलग अलग धर्मों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है और गलत तरीके से माहौल खराब करने के लिए सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट डाले गए। इसमें AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यतीनरसिंहानंद का भी नाम FIR में दर्ज किया गया है। वहीं पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO युनिट ने FIR दर्ज की है। वहीं जिन

और लोगों पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, उनके नाम हैं पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल, शाहदाब चौहान, सबा नकबी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शुकन, इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

बता दें कि नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी एक टीवी डिबेट में कर दी थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। बात यहां तक पहुंच गई थी कि अरब देशों ने भी उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की थी। हालंकि नुपूर के खिलाफ पार्टी से निलंबन की कार्रवाई को कुछ अरब देशों ने उचित कदम बताकर स्वागत भी किया था। बीजेपी ने अपने पत्र नुपूर के निलंबन के बीच यह स्पष्टीकरण दिया था कि इस तरह की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विपरीत है।

वहीं विदेश मंत्रालय में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल की ओर से कहा गया था कि किसी व्यक्ति विशेष या किसी पार्टी के प्रवक्ताओं का बयान भारत सरकार के विचार को नहीं दर्शाता है। भारत सरकार संविधान के मूल्यों पर चलता है। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देता है। उन्होंने आगे कहा कि अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है। इसी बीच नुपूर शर्मा के विवादित टिप्पणी के मामले में अल कायदा भी कूद गया था। उसने आत्मघाती हमले करने की धमकी दी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com