महाराष्ट्र में तेजी से बदल रहा है सियासी घटनाक्रम, आज शाम इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जारी सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट मंडरा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक एकनाथ शिंदे के लगातार बगावती रूख के बीच उद्धव ठाकरे आज शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
महाराष्ट्रातील राजकीय घडामोडींचा प्रवास विधान सभा बरखास्तीचया दिशेने..
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 22, 2022
इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भी ट्वीट कर महाराष्ट्र विधानसभा को भंग करने के संकेत दिए हैं। संजय राउत ने पहले एक बयान में कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। प्रतिष्ठा रहना चाहिए, सत्ता जाएगी तो फिर आ जाएगी। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट में संकेत दिया कि विधानसभा भंग की जा सकती है। आज दिन में होने वाली कैबिनेट बैठक में इसकी अनुशंसा की जा सकती है।
#WATCH | "A total of 40 Shiv Sena MLAs are present here. We will carry Balasaheb Thackeray's Hindutva," said Shiv Sena leader Eknath Shinde after arriving in Guwahati, Assam pic.twitter.com/YpSrGbJvdt
— ANI (@ANI) June 22, 2022
गुवाहाटी की होटल रेडिसन ब्लू में एकनाथ शिंदे अपनी आगे की रणनीति बना रहे हैं। बकौल एकनाथ शिंदे, मेरे साथ शिवसेना के 40 विधायक मौजूद हैं। खबर यह भी है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र राज्यपाल को चिट्ठी भी लिख दी है और माना जा रहा है कि वे जल्द ही राज्यपाल से मिल सकते हैं। हालांकि एक बुरी खबर यह है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोन संक्रमित हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे महाराष्ट्र का घटनाक्रम लंबी खींच सकता है। कहा जा रहा है कि गोवा के राज्यपाल को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है।