उत्तराखण्डः प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, आगामी रणनीति पर हुई चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा मुख्यालय में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश भर में सरकार की योजनाओं को मजबूती से लोगों तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के अलावा सभी विधायक और सांसद मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की।
बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा हुई। साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि यह रूटीन बैठक है। इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। साथ ही चर्चा की गई कि पार्टी संगठन किस प्रकार से आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करेगा व जनता के बीच अपनी बात रखेगा।