September 22, 2024

बढ़ती जनसंख्या से भारत को हो सकता है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फायदा, यूएन के एक अधिकारी ने बताई यह बात

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दावा मजबूत हो सकता है अगर वह चीन को पीछे छोड़ कर 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाता है।

सोमवार को जारी वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अगले साल दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ सकता है।  रिपोर्ट के अनुसार, चीन की 1.426 अरब की तुलना में 2022 में भारत की जनसंख्या 1.412 अरब है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के जनसंख्या प्रभाग के निदेशक जॉन विल्मोथ ने सोमवार को कहा कि सबसे बड़ी आबादी वाले देश के रूप में भारत के उभरने से “चीजों पर कुछ दावे” हो सकते हैं।

भारत, 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल जाएगा। विल्मोथ ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो भारत का स्थायी सीट के लिए दावा और मजबूत होगा।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग द्वारा संकलित रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 को 8 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।

संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों से पता चलता है कि 2030 में दुनिया की आबादी लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक बढ़ सकती है। 2080 के दौरान लगभग 10.4 बिलियन लोगों के शिखर तक पहुंचने और 2100 तक उस स्तर पर बने रहने का अनुमान है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com