September 22, 2024

जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत, राजधानी की सभी सीमाएं सील

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान महापंचायत का ऐलान किया है। यह पंचायत आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली की तरफ रवाना हो चुके हैं। किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकट्ठे होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि यह एक दिन का कार्यक्रम होगा जो पूर्ण तौर पर शांति और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। पंचायत के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसमें चार से पांच हजार किसानों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए स्टाफ की तैनाती और डायवर्जन का प्लान भी तैयार किया है।

किसान टीकरी, सिंघू, गाजीपुर, गुरुग्राम और झज्जर समेत अन्य सीमाओं से दिल्ली आ सकते हैं। इसके चलते लोगों को बोर्डर क्षेत्रों से बजकर जाने की सलाह दी गई है।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com