September 22, 2024

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात, राजनीतिक पण्डित इसके सियासी मायने निकालने में जुटे

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के बदलते राजनीतिक हालातों और सामयिक मुद्दा पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र केन्द्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ उनका अन्य नेताओं से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

त्रिवेन्द्र सिंह का दिल्ली दौरा और उनकी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तराखण्ड में इन दिनों यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाला और और विधानसभा में बैक-डोर भर्ती का मामला छाया हुआ है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत विधानसभा बैक डोर भर्ती और यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में खासे मुखर दिखे। उनके द्वारा युवाओं के मुद्दे उठाये जाने से प्रदेश सरकार काफी असहज हुई।

वहीं अब एक के बाद एक भर्तियों में धाधली की शिकायतें आ रही हैं। प्रदेश का शायद ही कोई मंत्री बचा हो जिनपर चहेतों को एडजस्ट करने के छीटें ना लगे हों। वहीं अब वन दारोगा भर्ती की भी जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि प्रदेश में हुई भर्तियों को लेकर उठ रहे सवालों पर वे पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com