September 22, 2024

लोकल पास बनाने में हीलाहवाली दिखाने पर विधायक टोल प्लाजा प्रशासन पर बिफरे

देहरादून। डोईवाला लच्छीवाला टोल प्लाजा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोकल पास बनाने में स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लच्छी वाला टोल प्लाजा प्रशासन अब विधानसभा डोईवाला के लोगों से भी टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है।

इस बात की सच्चाई जानने डोईवाला विधायक कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा कार्यालय पहुंचे। लेकिन टोल प्लाजा प्रशासन अपनी गैरजिम्मेदाना व्यवहार दिखाते रहा। जिससे विधायक खासे नाराज दिखे। जिसके बाद विधायक समर्थकों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच तकरार भी हुई।

गौरतलब है कि शुरूआत से ही लच्छीवाला टोल प्लाजा के संचालन के लिए व्यवस्था बनाते हुए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए निजी वाहनों को पूरी तरह से टोलमुक्त रखा गया था। वहीं कमर्शियल वाहनों से नियमानुसार शुल्क वसूला जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोग जब निःशुल्क पास के लिए टोल प्लाजा पहुंच रहे है तो टोल प्लाजा प्रशासन निःशुल्क पास बनाने में आनाकानी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा अब स्थानीय लोगों से भी शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com