September 22, 2024

लोकपर्वः उत्कर्ष जनकल्याण सेवा समिति करेगा ईगास पर्व का आयोजन

देहरादून। उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति की ओर से देहरादून में ईगास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड की परम्परागत पहाड़ी संस्कृति की झलक नजर आएगी। इस लोकपर्व इगास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें लोकपर्व इगास के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

समिति के महासचिव गौरव खण्डूड़ी ने कहा कि समिति ने इस बार लोकपर्व इगास का आयोजन करने का फैसला किया है। जिससे उत्तराखण्ड की संस्कृति से देश-दुनिया को लोगों का परिचय हो सके। लोकपर्व इगास का आयोजन बन्नू कालेज मैदान में होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक में रुपरेखा तैयार की गई है। इस ईगास पर्व में परम्परागत उत्तराखण्ड भैल्यो नृत्य और पहाड़ी व्यजंन भी आपको मिलेंगे।

समिति अध्यक्ष राजकुमार कक्क्ड़, विनय बंसल, अशोक वर्मा, आईटीएम कॉलेज के चेयरमैन निशांत थपलियाल, आदर्श सभा के अध्यक्ष कुलदीप सेनवाल समेत बड़ी तादाद में समाजसेवी मौजूद रहेगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com