September 22, 2024

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला, बोलीं- मैं डरने वाली नहीं हूं

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला किया गया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है। घटना को लेकर स्वाति मालीवाल वे कहा है कि वे इन लोगों से डरने वाली नहीं हैं।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि शुक्र है कि घटना के दौरान मैं और मेरी मां दोनों घर पर नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता। कुछ भी कर लो, मैं डरुंगी नहीं। दिल्ली पुलिस से शिकायत कर रही हूं।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फांदकर ज़बरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए?


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com