September 22, 2024

इस राज्य ने दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का किया ऐलान

खुशियों के त्योहार दिवाली में एक हफ्ते का समय बचा है। ये हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। इस त्योहार के एक हफ्ते बाद छठ पूजा भी है। ऐसे में बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए खास घोषणा की है।

बिहार की नीतीश सरकार ने दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए समय से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का ऐलान किया है। बता दें कि दिवाली 24 अक्टूबर को जबकि छठ पूजा 30 और 31 अक्टूबर को है। छठ पूजा बिहार का सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहार है।

राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार में सरकारी कर्मचारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर इस महीने वेतन का समय से पहले देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सलाह के बाद विभाग ने ये फैसला लिया है।

20 अक्टूबर से मिलने लगेगी सैलरी

वित्त मंत्री ने कहा कि वेतन का भुगतान 20 अक्टूबर से शुरू होगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले कुछ साल राज्य सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए गए थे जिससे त्योहार उत्साह के साथ नहीं मनाया जा रहा था। इस साल लोग उत्साह के साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक होंगे। उनकी मदद करने के लिए सरकार ने इस महीने के वेतन का भुगतान जल्दी करने का फैसला किया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com