September 22, 2024

बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद मिलेगी तैनाती

देहरादून। विधानसीाा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथ पत्र दे चुके हैं। विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितम्बर को स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी ने साल 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए। इस पर हटाए गए कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com