September 22, 2024

भाजपा ने घोषित किए 19 जिलाध्यक्ष, पौड़ी से सुषमा और रानीखेत से लीला बनी जिलाध्यक्ष

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संगठन के 19 जिलाध्यक्षों नामों की सूची जारी कर दी। देहरादून महानगर में पूर्व भाजपा नेता स्व० उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल और देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। पार्टी ने दो महिलाओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया है। पौड़ी से सुषमा रावत वहीं रानीखेत से लीला बिष्ट पर भरोसा दिखाया है।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट नए संगठनात्मक जिलों और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। काफी समय से संगठन में इन पदों पर नामों के चयन का इंतजार था। भारतीय जनता पार्टी में इसे भविष्य के निकाय चुनाव और फिर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के नजरिए से देखा जाता रहा है।

पांच नए संगठनात्मक जिले

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अगस्त में पांच नए संगठनात्मक जिलों को बनाने की घोषणा की थी। इसमें रुडकी, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल है। रविवार को जो सूची जा की गई, उसमें इन जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष चुने गए है। अब इनकी कार्यकारिणी तय होंगी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com