September 22, 2024

आठ दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखण्ड दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। राष्ट्रपति इस दौरान दो कार्यक्रमों में शिकरत करेंगी। राष्ट्रपति द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। चार साल के बाद राष्ट्रपति का देहरादून स्थित ‘आशियाना’ फिर से गुलजार होगा। इससे पहले साल 2018 में यहां तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां रात्रि विश्राम किया था।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसम्बर को देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन यानि नौ दिसम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में भावी आईएएस अफसरो को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद दिन में दून विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com