September 22, 2024

देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नौ परियोजनाओं का करेंगी लोकार्पण और शिलान्यास

देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं।

इसके बाद वे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होगी। इसके साथ वे ऊर्जा, शिक्षा, सड़क, परिवहन और शहरी विकास से जुड़ी 2000 करोड़ की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 9 दिसम्बर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और मसूरी में 97 कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को सम्बोधित करेंगी। इसके अलावा वह दून विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com