September 22, 2024

कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ राज्यभर में करेगी विरोध प्रदर्शन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आहृान पर प्रदेशभर के जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के बुद्धि-शुद्धि के लिए राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा के समक्ष 26 मार्च रविवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर विरोध करेगी।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विजय सारस्वत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने के लिए कर रही है। अब समय आ गया है कि देश की सभी लोकतांत्रिक शक्तियां एकजुट होकर तानाशाही सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी बात अहिंसात्मक रूप से जनता के बीच में ले जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास ठप्प पड़ा है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने के विरोध में 26 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायंकाल तक प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com