September 22, 2024

रुद्रप्रयागः सुपरी सतेराखाल में किया गया पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ जी की आरती के रचनाकार स्व. ठाकुर धन सिंह बर्त्वाल के जन्मस्थली सुपरी सतेराखाल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

सन 2018 में मुख्यमंत्री रहते त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ही आरती के लेखक को लेकर आधिकारिक घोषणा की थी। इसी संबंध में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का अभिनंदन किया गया। इस दौरान रुद्रप्रयाग में कराटे तथा अन्य मार्शल आर्ट्स खेलों को आगे बढ़ाने के संबंध में विशेष चर्चा की गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, यूसैक के पूर्व निदेशक प्रो. एम पी एस बिष्ट, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, महेन्द्र बर्त्वाल, जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, पृथ्वीराज सिंह चौहान समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मातृ शक्ति व युवा शक्ति उपस्थित रही।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com