September 22, 2024

नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ होने के पांच दिन बाद भारत को नई सरकार मिल गई है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण ली है। मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर अमित शाह शपथ ग्रहण करने पहुंचे। 2019 में भी शपथ ग्रहण करने का क्रम यही रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई। देश में तीसरी बार भाजपा नीत राजग की सरकार बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संसद में भाजपा के 240 सांसद हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में साधु-संत भी शामिल हुए।

विपक्ष की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com