September 22, 2024

ठंड की दस्तक भारी बारिश से…दिल्ली-NCR में अभी बरसते रहेंगे बादल; जानें बाकी देश में मौसम का क्या हाल?

मानसून के वापस जाने के दिन हैं, लेकिन मानसून की बारिश अभी तक कहर बरपा रही है। इसके साथ ही ठंड दस्तक दे चुकी है। दिल्ली-NCR में बुधवार को पूरी रात बारिश होती रही और आज सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा। ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और इससे सटे शहरों में बारिश होते रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा आज देशभर में 15 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है।

इन 4 राज्यों में आज भारी से भारी बारिश होगी

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे के लिए बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर में भारी से भारी बारिश होगी। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। सरकार ने NDRF-SDRF को स्टैंडबाय मोड में रखा है। मध्य प्रदेश के 8 जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल में भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। प्रदेश में अगले 24 घंटों तक बादल झमाझम बरसते रहेंगे। राजस्थान में भी आज रेड अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि देश के बाकी राज्यों में मौसम का क्या हाल है?

दिल्ली में आज कल खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बारिश होती रहेगी। रातभर बारिश हुई और आज सुबह भी बादल खूब बरसे। पूरी रात बारिश होने से आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव के हालात रहे। बीते दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी रहेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश होने के आसार हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com