September 21, 2024

सीएम योगी के डंडे से कांपते हैं गुंडे, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र का बड़ा बयान

मेरठ/देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी के मेरठ में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी के डंडे से गुंडे कांपते हैं। गुंडे, माफिया सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर पर हमेशा के लिए कोर्ट ने प्रतिबंध नहीं लगाया है। विश्वास है कि यह प्रतिबंध हटेगा। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जोरदार हमला बोला है।

अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बौखला गए हैं। स्वयं से परेशान हैं। इस तरीके के उपदेश देने की जरूरत नहीं हैं। सपा ने राम भक्तों और महिलाओं के साथ क्या किया था। सब जानते हैं। सिर्फ एक जाति को उठाने का काम किया। एसटीएफ की परिभाषा पर कहा कि उनकी सोच और दिमाग का दिवालियापन है। सांसद प्रमोद तिवारी के गोडसे के पुजारी बताने वाले बयान पर कहा कि वो बताएं क्या वास्तव में गांधी के पुजारी हैं, जितनी हिंसा कांग्रेस के समय हुई तो उतनी कभी नहीं हुई।

वे मेरठ में भाजपा के सदस्यता अभियान में शिरकत करने आए थे। बारिश में मोहनपुरी की गलियों में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रीतुराज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता छाता लेकर सदस्यता अभियान में मौजूद रहे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com