हरियाणा चुनाव: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए Home Voting का आज आखिरी दिन

85 साल से अधिक उम्र और दिव्यांगजन पहली बार घर बैठे डाल रहे वोट, 5 अक्टूबर को होगा मतदान
हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तहत 5 अक्टूबर को मतदान होना है, लेकिन बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर बैठे वोटिंग यानी होम वोटिंग की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 9,596 और 2,600 दिव्यांग वोटर्स शामिल हैं, जिन्हें उनके घर पर ही वोट डालने की सुविधा दी गई है।
EVM और VVPAT का उपयोग
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि इन चुनावों में 27,866 EVM (बैलेट यूनिट), 24,719 कंट्रोल यूनिट और 26,774 VVPAT मशीनों का उपयोग होगा। VVPAT के जरिए मतदाता अपने वोट की पुष्टि भी कर सकते हैं।
20,632 मतदान केंद्र तैयार
- कुल मतदान केंद्र: 20,632
- आदर्श मतदान केंद्र: 144
- महिला संचालित केंद्र: 115
- यूथ संचालित केंद्र: 114
- दिव्यांग संचालित केंद्र: 87
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए वेबकास्टिंग की जाएगी।