आम आदमी क्लीनिक ने रचा इतिहास! मात्र 2 साल में 2 करोड़ मरीजों को मुफ्त इलाज 842 क्लीनिकों से रोजाना 58,900 मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं और बच्चों की बढ़ी भागीदारी

चंडीगढ़ : पंजाब के आम आदमी क्लीनिक ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2022 से शुरू हुई इस परियोजना के तहत अब तक 2 करोड़ मरीजों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। ये क्लीनिक राज्यभर में 312 शहरी और 530 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं, जो मरीजों को 80 प्रकार की मुफ्त दवाइयाँ और 38 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट प्रदान कर रहे हैं।
क्लीनिकों में मरीजों की संख्या और सेवाएं
- रोजाना मरीज: लगभग 58,900 लोग
- औसत मरीज प्रति क्लीनिक: 70
- नए मरीज: 90 लाख
- पुन: आने वाले मरीज: 1.10 करोड़
महिलाओं और बच्चों की बढ़ती भागीदारी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में 55% महिलाएं शामिल हैं, जो लैंगिक समानता की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।
- बच्चे और किशोर (0-12 वर्ष): 11.20%
- वयस्क (13-60 वर्ष): 68.86%
- वरिष्ठ नागरिक (60+): 19.94%
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की पहल
हर क्लीनिक पूरी तरह से आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस है, जिससे पंजीकरण से लेकर चिकित्सीय परामर्श और दवा वितरण तक की प्रक्रिया को डिजिटाइज किया गया है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम और पारदर्शी बनाने में सहायक साबित हो रहा है।
स्वास्थ्य पर खर्च में कमी
इस परियोजना के माध्यम से राज्य में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं पर 1030 करोड़ रुपये की बचत हुई है, जो आम आदमी क्लीनिकों की सफलता का प्रमाण है।