September 22, 2024

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीएम से लेंगे, पांच साल के कार्यकाल का हिसाब

कीर्तिनगर। आम आदमी पार्टी के नेता गणेश भट्ट ने ऐलान किया है कि रविवार को चौरास में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वे स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री से बीते साढ़े चार साल में देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में किये गये 5 बड़े विकास कार्याे का हिसाब लेंगे।

उन्होंन कहा कि अगर भाजपा के कार्यकाल में जमीनी स्तर पर जनहित के कार्य किये गये होते तो भाजपा को अपने दो मुख्यमंत्रियों को बदलने की जरुरत महसूस नही होती। देवप्रयाग क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। डबल इंजन की सरकार देने के बावजूद भाजपा के विकास का इंजन पहाड़ नहीं चढ़ पाया है। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली, पानी अस्पताल, सड़क और रोजगार पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 5 बड़े विकास कार्यों का जवाब मांगेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौपेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com