September 23, 2024

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन

26/11 मुंबई हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी आंतकी तहव्वुर हुसैन को यूएस अथॉरिटी ने लॉस एंजिलिस से गिरफ्तार किया है। तहव्वुर हुसैन पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और उसने 26/11 आतंकी हमलों की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत अमेरिका से लगातार उसे प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहा है।

दो दिन पहले ही तहव्वुर हुसैन अमेरिका में जेल से रिहा हुआ था लेकिन अथॉरिटी ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार ट्रंप प्रशासन के ‘पूरे सहयोग’ के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। राणा की जेल की सजा 14 साल की दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली थी लेकिन उसे जल्‍दी रिहा कर दिया गया था।

आपको बता दें कि तहव्‍वुर राणा को मुम्बई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में 2009 में गिरफ्तार किया गया था। 26/11 हमले के पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिग डेविड हेडली का तहव्वुर हुसैन सहयोगी रह चुका है। 26/11 हमले के दौरान तहव्वुर ने डेविड हेडिल के साथ हमले की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई है।

लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। राणा को 2013 में 14 साल की सजा सुनाई गई थी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com