September 22, 2024

ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। वह  67 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उन्हें एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। बॉलीवुड के लिए लगातार दो दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं है, एक दिन पहले ही इरफान का निधन हुआ और आज ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा- वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।

बीते सितंबर लौटे थे भारत

ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका था।

2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव

मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया था।

एक दिन पहले बॉलीवुड जगत ने इरफान खान को खोया

29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। एक के बाद एक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com