September 22, 2024

जिन्ना की तारीफ करके घिरे अखिलेश यादव, सीएम योगी ने कहा- सपा की विचारधार को दर्शाता है उनका बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ तुलना करने के लिए आलोचना की।

उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कल जिन्ना की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से की। यह शर्मनाक है। यह तालिबानी मानसिकता है, जो बांटने में विश्वास रखती है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। वर्तमान में, पीएम के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत को प्राप्त करने के लिए काम चल रहा है।”

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक जनसभा के दौरान जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू से की। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मुहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान में अध्ययन किया। वे बैरिस्टर बन गए और भारत की आजादी के लिए लड़े।

अखिलेश ने कहा कि आज जो देश की बात कर रहे हैं, वह जाति और धर्म में बांटने की बात कर रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान यही है कि यहां अलग-अलग जाति और धर्म के लोग एक साथ रहने का काम करते हैं।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com