September 22, 2024

गजबेहालः मास्टरनी जी का अजब कारनामा, दियाड़ी पर टीचर तैनात कर स्कूल से खुद रही गायब

पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका द्वारा अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को स्वयं के खर्ये पर रखने व खुद स्कूल से गायब रहने का मामला सामने आया है। उपशिक्षा अधिकारी एकेश्वर की रिपोर्ट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा ने उक्त प्रधानाचार्य को बीईओ कार्यालय एकेश्वर अटैच कर दिया है।

पौड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी डा० आनंद भारद्वाज ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंठोली की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मथवाल की प्रोक्सी टीचर यानि अपनी जगह एक अन्य व्यक्ति को स्वयं के खर्चे पर रखने व खुद स्कूल से गायब रहने, विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, आरटीई अधिनियम-2009 व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के मामले में निलम्बित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपशिक्षा अधिकारी एकेश्वर ने कई बार सम्बन्धित प्रधानाध्यापिका को चेतावनी भी दी गई। लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं पाया गया है। शुक्रवार को भी निरीक्षण के दौरान स्कूल पूर्व की भांति बंद पाया गया।

बीईओ की रिपोर्ट के आधार प्रधानाध्यापिका को निलम्बित करते हुए बीईओ कार्यालय एकेश्वर सम्बद्ध कर दिया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com