September 22, 2024

साल 2022 के लिए उत्तराखण्ड गौरव सम्मान का ऐलान, इन महानुभावों को प्रदान किया जाएगा सम्मान

देहरादून। साल 2022 के लिए उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पाने वाले के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल कुल पांच लोगों को ये सम्मान दिया जायेगा। जिसमें से तीन लोगों ये सम्मान मरणोपरान्त दिया जायेगा।

पुरस्कार पाने वालों की सूची में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, लेखक, गीतकार और भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, पहले सीडीसी स्व० जनरल विपिन रावत, कवित लेखक, गीतार स्व० गिरीश चंद्र तिवारी, (गिर्दा) तथा साहित्यकार और पत्रकार स्व० वीरेन डंगवाल शामिल हैं।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस बार पांच लोगों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें तीन शख्शियतों को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। वहीं इस विज्ञप्ति के मुताबिक पुरस्कार प्रदान किये जाने की तिथि और स्थान की सूचना अलग से दी जाएगी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com