September 22, 2024

बीजेपी ने 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों का किया ऐलान जानें किसे मिली किस राज्‍य की जिम्‍मेदारी

अगले साल 2022 की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव  होने हैं। लेकिन बीजेपी अभी से ही मिशन 2022 में जुट गई है। इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। दरअसल अगले साल की शुरुआत यानी मार्च-अप्रैल में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल इन पांच राज्यों में पंजाब को छोड़कर बीजेपी सत्ता में काबिज है।

उत्तर प्रदेश 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य में सात सह प्रभारी नियुक्त भी किए गए हैं। अनुराग ठाकुर, अर्जून मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, कैप्टन अभिमन्यु और अनुपूर्ण देवी। वहीं, 6 संगठन प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें बृज से संजीव चौरसिया पश्चिम यूपी से संजय भाटिया, अवध से सत्या कुमार, कानपुर से सुधीर गुप्ता, गोरखपुर से अरविंद मेनन और काशी से सुनील ओझा का नाम शामिल है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब

मणिपुर 

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ दो प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। .

गोवा 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है। अभी इन पांच राज्यों में से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com