September 22, 2024

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, सदियों की आस पूरी होने का देशभर में आनंद का माहौल

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। अब मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। करीब 12 बजे शुरू हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम करीब 48 मिनट चला। मंदिर का निर्माण साढ़े तीन साल के अंदर करने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि पूजन के लिए देश के 2 हजार से ज्यादा प्रमुख तीर्थस्थलों, राष्ट्रीय महत्व के स्थानों और पवित्र नदियों से पवित्र मिट्टी और जल अयोध्या लाया गया था।

अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी। इसके साथ ही भूमि पूजन संपन्न। 9 शिलाओं का पूजन हुआ। बीच में जो शिला है, वह कूर्म शिला है। इस शिला के ठीक ऊपर रामलला विराजमान होंगे। जय श्रीराम और हर-हर महादेव की गूंज के बीच पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की शिला। 12 बजकर 44 मिनट के मुहूर्त पर रखी ईंट। 

इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कि कई लोग महामारी के कारण नहीं आ पाए, लालकृष्ण आडवाणी जी भी नहीं आ पाए हैं। देश में अब आत्मनिर्भर बनाने की ओर काम जारी है, आज महामारी के बाद पूरा विश्व नए रास्तों को ढूंढ रहा है। जैसे-जैसे मंदिर बनेगा, राम की अयोध्या भी बननी चाहिए। हमारे मन में जो मंदिर बनना चाहिए और कपट को छोड़ना चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा कि पुरुषार्थ का भाव हमारे रग-रग में है। भगवान राम का उदाहरण है। सब राम के हैं और सबमें राम हैं। यह सभी भारतवासियों के लिए है। कोई अपवाद नहीं।

साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि इस भव्य कार्य के लिए, प्रभु श्री राम जिस धर्म के लिए जाने जाते हैं, जो दुनिया को सुख-शांति का संदेश देता है, उसके लिए हमें अपने मन को भी अयोध्या बनाना है। हमें हमारे मन को मंदिर बनाना होगा। राम मंदिर की नींव रखे जाने के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर के निर्माण से सदियों की आस पूरी होने से लोगों में आनंद का माहौल है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com