September 22, 2024

बड़ी खबर: भगत दा महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

मुंबई . उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है | सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को नियुक्त किया गया | सी. विद्यासागर राव ने 30 ऑगस्ट 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का शपत लिया था | उनका पांच वर्ष का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया | भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को हुआ था | उत्तराखंड में भाजपा के सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में उनका प्रवास रहा है | उत्तराखंड में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे है उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता भी रहे है 2008 से 2014 तक राज्यससभा के सदस्य के तौर पर उत्तरखंड से चुने गए थे | भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस से काफी नजदीकी रखते है | 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था | अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है |

प्रदेश और देश की राजनीति में बडा कद है भगत सिंह कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,बीजेपी के वरिष्ठ नेता,उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,नेता विपक्ष,पूर्व लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सांसद रहे,गढ़वाल कुमाऊँ में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मजबूत पकड़ रखने वाले बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड राज्य के बड़े नेता रहे कोश्यारी को राज्यपाल बनाया जाना राज्य के लिए सुखद माना जा रहा है। कोश्यारी की पहचान गढवाल और कुमाऊ में एक क्षत्रीय नेता की रही है। वह भी ऐसा क्षत्रीय राजनेता जिसने कभी समझौता नहीं किया। यही वजह है कि उन्हें राज्य की राजनीति से जल्दी दिल्ली प्रवास करना पढा। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी भगत सिंह के ही करीबी है। राज्य की राजनीति में त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मजबूत करने का श्रेय भी भगत दा को ही जाता है।

भगत सिंह कोश्यारी का राजनीतिक कद

उत्तराखंड में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे है उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता भी रहे है 2008 से 2014 तक राज्यससभा के सदस्य के तौर पर उत्तरखंड से चुने गए थे | 2014 में वह नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस से काफी नजदीकी रखते है | 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था | अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com