बड़ी खबर: भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप, शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का आरोप
देहरादून। उत्तराखंड की द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने शारीरिक शोषण और दुष्कर्म जैसे गम्भीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसकी विधायक से एक बेटी भी है। महिला का कहना है कि मेरी बेटी का डीएनए करा लो, असलियत सबके सामने आ जाएगी।
दूसरी ओर विधायक की पत्नी रीता नेगी ने नेहरू कॉलोनी थाने में प्रीति बिष्ट नाम की एक महिला के खिलाफ तहरीर दी है। रीता ने प्रीति पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। विधायक की पत्नी ने तहरीर में कहा है कि प्रीति बिष्ट उनके पति की छवि खराब कर रही है। साथ ही 5 करोड़ रुपये मांग रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी कहना है कि ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज की गई है। मामले में जांच के बाद कई और लोगों के खिलाफ भी करवाई की जा सकती है।
उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि विधायक महेश नेगी पिछले 2 साल से उनका शारिरीक शोषण कर रहे हैं। विधायक से उसकी बेटी भी है। महिला ने कहा कि उसकी बेटी का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि विधायक की असलियत लोगों के सामने आ सके। उसने कहा कि विधायक की पत्नी ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सच सामने आ जाएगा।