September 22, 2024

बड़ी खबरः कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर गु्रप की बैठक में कैबिनेट मंत्री नहीं दिखाई दिये। इस बैठक में टिकटों को लेकर मंथन होना है। बैठक में उत्तराखण्ड के चुनाव प्रभारी प्रहलादजोशी, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत बैठक में पहुंचे। लेकिर हरक सिंह रावत एक बार फिर चर्चाओं में आए जब वे कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे।

विधानसभा चुनाव में टिकटों के आवंटन से ठीक पहले भाजपा संगठन की शनिवार को बड़ी बैठके है। दोपहर तीन बजे चुनाव समिति की बैठक भी होनी है। जनपद पदाधिकारियों से फीडबैक के बाद भाजपा जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। लेकिन इस बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ना पहुंचने पर एक बार भी चर्चा शुरू हो गई हैं। खबर है कि हरक एकबार फिर नाराज हो गये है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com