September 22, 2024

बड़ी खबर: चमोली जिले में बादल फटा , छह लोगों की मौत

देहरादून। चमोली जिले के घाट ब्‍लॉक में सोमवार सुबह आसमान से कहर बरसी। यहां बादल फटने से तीन गांव में हुए भूस्‍खलन में मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली घटना घाट ब्‍लॅाक के बांजबगड़ गांव में हुई। यहां सोमवार तड़के पांच बजे बादल फट गया। इससे गांव के अब्बल सिंह का मकान मलबे में दब गया। हादसे में घर के अंदर सो रही अब्बल सिंह की पत्नी रूपा देवी (35 वर्ष) व बेटी चंदा (नौ माह) की दबकर मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना घाट ब्‍लॉक के आली गांव में हुई। यहां बादल फटने से हुए भूस्खलन से नेनू राम का मकान मलबे में दब गया। इसमें नेनू राम की बेटी नौरती (21 वर्षीय) की दबकर मौत हो गई। तीसरी घटना घाट ब्‍लॉक के लांखी गांव में हुई। यहां सुबह 8.45 बजे बादल फटने से गांव के शंकर लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मलबे में दबकर अजय (23 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र लाल, अंजली (8 वर्ष) पुत्री शंकर लाल और आरती (7 वर्ष) पुत्री शंकर लाल की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। उधर, चुफला गदेरा (बरसाती नाला) के उफान पर होने से दो मकान व तीन दुकाने बह गई हैं। जिले में मौसम अभी भी खराब है और हल्की बारिश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com